कसया। नगर सीएचसी की ओर से निक्षय दिवस पर शनिवार को विश्वंभरपुर की मलिन बस्ती में लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया। 11 संभावित व्यक्तियों के बलगम के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए। वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब हमें ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करना है। जिस किसी में टीबी रोग के लक्षण दिखें वे अवश्य अपनी जांच करा लें। एसटीएस शाहिद अंसारी ने कहा कि टीबी की जांच एवं उपचार निशुल्क है और मरीज को दवा के साथ ही उनके खाते में प्रतिमाह पोषण भत्ता भी दिया जा रहा है। सीएचओ कल्पना ने कहा कि हमें मिलकर प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करना होगा।
इस दौरान इशरावती देवी, सैंपल ट्रांसपोर्टर घनश्याम प्रसाद, वेदांती देवी, मालती देवी, उषा देवी, उर्मिला देवी, फूलमती देवी, गरिमा, रीमा, सपना, अंजू, रेशमा,काजल, गीता, गुड्डू, बबलू,पुत्तन,नगीना आदि मौजूद रहे।