फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

106 संदिग्ध व्यक्तियों का सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
106 संदिग्ध व्यक्तियों का सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजा गया अमर उजाला ब्यूरो पडरौना। मंगलवार को 106 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया। इसे लेकर कुल 2395 लोगों का सैंपल अब तक जांच में भेजा गया है, जिसमें 57 संक्रमित मिले हैं और 1892 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 446 के सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। मंगलवार को 39 सैंपल की रिपोर्ट आई। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि 2395 सैंपल में 1892 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 57 संक्रमित मिले हैं, जिनमें 11 इलाज के बाद निगेटिव पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में 11 और राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय लक्ष्मीपुर में बने अटैच एल-1 हास्पीटल में 31 मरीजों का इलाज चल रहा है। दो मरीज पश्चिमी चंपारण, बिहार के थे, जिनका इलाज वहां के अस्पताल में चल रहा है। कुल 34 कंटेंनमेंट जोन बनाए गए हैं। वर्तमान में 44 एक्टिव केस हैं। दो मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 446 के सैंपल की रिपोर्ट अभी बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आनी बाकी है। अब तक कुल 62874 लोग अलग अलग शहरों से जिले में आ चुके हैं, जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें