फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच दुकानों की जांच कर एकत्र किए नमूने

Tue, 20 Aug 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरुद्ध चल रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने पांच दुकानों की जांच की। बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम पडरौना तहसील क्षेत्र के पकड़ियार बाजार में संचालित मिठाई की दुकानों पर पहुंची। टीम ने बाजार के आयुष स्वीट, पन्नेलाल की मिठाई की दुकान, मग्नू स्वीट, मां शारदा किराना स्टोर और मौसम बहार की दुकाना की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान एक दुकान से संदेह के आधार पर डोडा बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि जांच के दौरान दुकानदार और वहां मौजूद अन्य लोगों को स्वच्छता व हाईजीन व रख-रखाव और मिठाइयों मे खाद्य रंग की मात्रा कम से कम प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें