समाजवादी पार्टी ने रणविजय सिंह को बनाया हाटा से उम्मीदवार
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा (कुशीनगर)। मंगलवार की देर शाम समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इसमें कुशीनगर की हाटा विधानसभा सीट से पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के पुत्र रणविजय सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।वर्ष 2012 में राधेश्याम सिंह हाटा सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन 2017 के चुनाव में वह भाजपा के उम्मीदवार पवन केडिया से हार गए थे। इस बार पार्टी ने उनके पुत्र रणविजय सिंह पर भरोसा जताते हुए हाटा विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले रणविजय सिंह ने कभी स्वयं चुनाव नहीं लड़ा है। वह समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं और युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं।