पडरौना। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों के सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको सर्वोच्च न्यायालय ने समाधान समारोह नाम दिया गया है।यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने दी। उन्होंने बताया कि बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन आगामी 21, 22 व 23 अगस्त को किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है। संवाद