फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नई नवेली दुल्हन को यूपीएससी परीक्षा में 220वीं रैंक

Tue, 23 May 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
यूपीएससी की परीक्षा में 220वां रैंक हासिल करने वाली साक्षी तिवारी। संवाद
विज्ञापन
बांसगांव खास की निवासी हैं साक्षी तिवारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। क्षेत्र के बांसगांव खास निवासी साक्षी ने यूपीएससी परीक्षा में 220वीं रैंक हासिल की है। परीक्षा परिणाम आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। वहींं, बधाइयां देने के लिए लोगों का तांता लग गया है।
विज्ञापन

दुदही क्षेत्र के बांसगांव खास निवासी सतेंद्र तिवारी पुणे में आर्मी में तैनात हैं। उनका विवाह 18 अप्रैल 2022 को बिहार प्रांत के कटेया निवासी मनंजय तिवारी की पुत्री साक्षी तिवारी के साथ हुआ था। साक्षी पहले से यूपीएससी की तैयारी में लगी हुई थीं। विवाह के बाद सास इंदु देवी, ससुर रविंद्र तिवारी, पति सतेंद्र तिवारी एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने साथ दिया। इससे बेहतर माहौल मिलने के कारण साक्षी ने यूपीएससी की परीक्षा पहली बार में ही 220वीं रैंक हासिल कर उत्तीर्ण कर ली है। मंगलवार की शाम परिणाम आया तो परिवार में खुशी का माहौल छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें