जिला फुटबाॅल लीग मैच का पाचंवां दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे जिला फुटबाॅल लीग मैच के पांचवें दिन पडरौना और सखवनिया के बीच मैच खेला गया। इसमें सखवनिया की टीम 2-1 से विजेता घोषित हुई।
वरिष्ठ खिलाड़ी मनोज जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुए मैच में पडरौना टीम के अकाश दुबे ने दूसरे हाॅफ के 45वें मिनट में एक गोल दाग कर टीम को बढ़त दिला दी।
सखवनिया टीम के फिरोज ने 50वें मिनट मे गोलकर बराबरी पर ला दिया। 55वें मिनट में फिरोज ने एक और गोलकर अपनी टीम को दो-एक से बढ़त दिला दी। सखवनिया टीम ने अंत तक बढ़त बनाए रखी। 2-1 से विजयी घोषित हुई। मैच में पडरौना टीम के प्रवीण श्रीवास्तव को बेस्ट खिलाड़ी का इनाम दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका खुर्शीद आलम, प्रभात मिश्रा, सिराजुद्दीन, पप्पू कुमार, मोबीन अहमद ने निभाई।
इस दौरान आयोजक अजय लोहिया, हारुन खा्ं, एसएन शुक्ला, शमीम अहमद, संजय रावत, प्रमोद शर्मा, पंकज सिंह, मुजीबुल हुसेन, अनिल मिश्रा, प्रदीप वर्मा, विपिनचंद त्रिपाठी, विजय सिंह चंदेल, मनोज सिंह, अशोक श्रीवास्तव, आकाश दुबे आदि मौजूद रहे।