फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सफाई कर्मचारी संघ ने जिलामंत्री को किया निष्कासित

Thu, 14 Mar 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने सफाई कर्मी व जिला मंत्री को संगठन विरोधी कृत्यों और अनुशासनहीनता के आरोप में दो वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

संगठन की ओर से बताया है कि जिला मंत्री सुभाष प्रसाद ने सोशल मीडिया पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोप है कि वह जिलाध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री और जिला कोषाध्यक्ष के लेटर पैड का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस मामले में जिलाध्यक्ष की ओर से तीन बार पत्र जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन बुधवार तक स्पष्टीकरण न दिए जाने पर उनके सभी पत्राचार और द्विपक्षीय वार्ता पर रोक लगा दी है। उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने अगले दो वर्ष के लिए उनको निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें