फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंत्री जी! रात में भी एक बस चलवा दीजिए

Wed, 05 Apr 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में गोरखपुर, दिन में महराजगंज के लिए नहीं चलती हैं बसें
विज्ञापन

फोटो है।
- पडरौना में बनेगा आधुनिक बस अड्डा, परिवहन राज्यमंत्री ने रखी आधारशिला - व्यापारियों ने परिवहन राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी बस चलाने की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने पडरौना बस स्टेशन के नए भवन की मंगलवार को आधारशिला रखी। उन्होंने पडरौना में आधुनिक बस अड्डा बनाने की घोषणा की। इस मौके पर अखिल भारतीय व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने मंत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें दिल्ली व वाराणसी तक वातानुकूलित बस और पटना (बिहार) व महराजगंज तक रोडवेज की बस सेवा शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि रात में गोरखपुर के लिए कोई बस नहीं चलती है, जबकि दिन में महराजगंज जाने वाले लोगों को असुविधा होती है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया की अगुुवाई में पहुंचे व्यापारियों ने परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। व्यापारियों ने कहा कि इन बसों के संचालन से व्यापारियों के अलावा क्षेत्र के अन्य लोगों को यात्रा करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

इस दौरान महामंत्री आशीष खेतान, नगर अध्यक्ष अक्षय स्वर्णकार, जिला कोषाध्यक्ष अनुराग खैतान, युवा जिला अध्यक्ष विपिन जायसवाल, संरक्षक कैलाश चहाड़िया, संगठन मंत्री अभय अग्रवाल, जिला मंत्री विनम्र कसौधन, नगर कोषाध्यक्ष बिट्टू सोनी, शिव मोहन जायसवाल, सुधीर जायसवाल, अजय गुप्त, अजय गुप्ता, रवि अग्रवाल, सतीश जिंदल आदि मौजूद रहे।
...
जगह दीजिए तो आईएसबीटी की तरह बनवा देंगे डिपो
पडरौना से विभिन्न जगहों के लिए चलेंगी 100 बसें, नहीं होगी असुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर के भीतर बने बस अड्डे के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखने पहुंचे परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि बड़ी जगह मिले तो आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल/अंतरराज्यीय बस अड्डा) की तर्ज पर पडरौना में बस अड्डा बनवा देंगे। सांसद और विधायक इसके लिए भूमि उपलब्ध कराएं तो 20 करोड़ रुपये का बजट खर्च कर दूंगा। क्योंकि सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि बस अड्डे पर हवाई अड्डा की तरह सुविधाएं मिलनी चाहिए।
वह मंगलवार की शाम पडरौना बस अड्डा परिसर में शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी जो बस डिपो बनने जा रहा है, उसके लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी। आवश्यकतानुसार बजट को बढ़ाया जा सकता है। उनकी योजना है कि जो भी बस अड्डा बने, वह हवाई अड्डा की तर्ज पर हो। बस अड्डा मल्टी स्टोरी हो, जिसमें रेस्टोरेंट , ठहरने सहित अन्य सुविधाएं हों। उन्होंने कहा कि पडरौना डिपो से 40 बसें चलती हैं। आगे चलकर 100 बसें चलाई जाएंगी। बेड़े में बसों की कोई कमी नहीं है।
...
बिहार, वाराणसी, पंजाब तक चलाई जाएंंगी बसें
परिवहन मंत्री ने कहा कि पडरौना से काशी विश्वनाथ, हाईकोर्ट प्रयागराज, दिल्ली और पंजाब के लिए भी बसें चलाई जाएंगी। कुशीनगर जनपद बिहार से सटा है। यहां से बड़ी संख्या में लोग पंजाब जाते हैं। आगे चलकर बिहार के बेतिया, मोतीहारी, पटना तक बसें चलाई जाएंगी। खड्डा में भी बस अड्डा बनाया जाएगा। हाटा में छोटी जगह मिली है, लेकिन वहां पर जो बस स्टेशन बनेगा, वह बेहद खूबसूरत होगा। इस दौरान सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ,पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय , दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ,लल्लन मिश्र, शिवकुमारी देवी, ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, हिमांशु गोपाल मौजूद रहे।
...
तीन घंटे विलंब से पहुंचे दयाशंकर
सदर विधायक मनीष जायसवाल के आमंत्रण पर पडरौना बस स्टेशन के जीर्णोद्धार और शिलान्यास कार्यक्रम में तय समय तीन बजे के बजाय शाम 6.40 बजे पहुुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। आने के साथ ही उन्होंने बस स्टेशन के नए भवन का सांसद विजय दुबे और विधायक मनीष जायसवाल के साथ विधिविधान के साथ पूजन अर्चन कर आधारशिला रखी। इसके बाद शिलापट्टिका का अनावरण किया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार की योजनाएं बताईं। मुख्य अतिथि परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन का कार्य करते हुए वह पडरौना की धरती से पिछले काफी दिनों से जुड़े रहे हैं । बताया कि मेरी और सरकार की हार्दिक इच्छा थी कि पडरौना बस स्टेशन को काफी बड़े और भव्य तरीके से स्थापित किया जाए। लेकिन स्थान थोड़ा छोटा होने के कारण उसी अनुसार बजट जारी किया गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें