मल्लूडीह। कसया क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर कुंवर टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रहा रुद्र महायज्ञ का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर हवन पूजन और भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित की गई। कथा वाचक स्वामी दिव्य सागर महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान पर्यावरण में साकारात्मक बदलाव लाते हैं। हवन पूजन से पर्यावरण शुद्ध होता है, जिससे लोगों को साकारात्मकता का भाव जागृत होता है। इस दौरान प्रभु सिंह, विजय, रामाज्ञा, छेदी चौधरी, शंभु चौधरी आदि मौजूद रहे।