फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar: पंचायत भवन में झंडारोहण पर हादसा, बिजली की चपेट में आने से रोजगार सेवक की मौत; दो घायल

Tue, 15 Aug 2023 08:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

पंचायत भवन पर झंडारोहण के दौरान करंट की चपेट में आने से रोजगार सेवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। यह घटना कसया थाना क्षेत्र के पन्सरवा गांव की बताई जा रही है। 
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से रोजगार सेवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कसया थाना क्षेत्र के गांव परसहवा निवासी और ग्राम रोजगार सेवक मिथिलेश कुमार दुबे बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सफाई कर्मी, एक ग्रामीण घायल हो गए।

विज्ञापन


ग्रामवासी मिथिलेश कुमार दुबे पुत्र स्व कैलाश नाथ दुबे ग्राम सभा परसहवा में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर तैनात हैं। 15 अगस्त के दिन पंचायत भवन पर झंडारोहण के लिए रोजगार सेवक, सफाई कर्मी और एक ग्रामीण लोहे का पाइप गाड़ रहे थे। पाइप गाड़ते समय ऊपर से जा रही ग्यारह हजार वोल्टेज वाली बिजली की लाइन से पाइप टच होते ही ग्राम रोजगार सेवक मिथिलेश कुमार दुबे उम्र 46 साल, सफाई कर्मी टिंकू सिंह ग्रामीण विवेक पासवान इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।

इलाज के लिए कसया सी एच सी ले गए। जहां मिथिलेश कुमार दुबे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वहीं विवेक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा रहा। कसया पुलिस शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर कसया सामुदायिक चिकित्सालय पर विधायक कुशीनगर पी एन पाठक, नगर पालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर और परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें