फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस का रूट बदला

Sun, 20 Apr 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तमकुहीरोड स्टेशन पर खड़ी गोमतीनगर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए जाते यात्री। संवाद 
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज- थावे रेलमार्ग पर नियमित चलने वाली गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस अब देवरिया सदर होते हुए सिवान की तरफ से संचालित की जाएगी। इसके लिए इस ट्रेन का तीन मई तक रूट डायवर्जन किया गया है। इस ट्रेन के रूट डायवर्जन होने से कप्तानगंज, पडरौना और तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन सहित मूलभूत ढांचे में विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर 12 अप्रैल से तीन मई के बीच गोरखपुर से गोरखपुर कैंट तक 3.5 किमी में और कुसुम्ही- गोरखपुर कैंट-गोरखपुर के बीच 14 किमी में थर्ड लाइन के विस्तार के साथ नान इंटरलॉक कार्य के लिए मेगा ब्लाॅक लिया गया है। इसके चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने पहले ही थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग पर गोरखपुर से पाटलीपुत्र और गोरखपुर कैंट से सिवान तक जाने वाली अप और डाउन ट्रेन का संचालन छह मई तक के लिए निरस्त किया है। अब रेलवे ने इस रुट के लिए सर्वाधिक उपयोगी ट्रेन गोमतीनगर - छपरा कचहरी एक्सप्रेस का 26 अप्रैल से तीन मई के बीच रूट डायवर्जन कर कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग की जगह गोरखपुर कैंट-देवरिया सदर-सिवान के रास्ते चलाएगा। इस ट्रेन के मार्ग परिवर्तित होने के चलते कुशीनगर जिले के कप्तानगंज, पडरौना और तमकुहीरोड के अलावा गोपालगंज जिले के यात्रियों को लखनऊ तक यात्रा करने में परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें