रविवार को नगर में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
- बारावफात जुलूस में सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी पुलिस फोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बारावफात जुलूस पर रविवार को पडरौना नगर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सुबह आठ बजे लेकर रात में आठ बजे तक नो इंट्री की व्यवस्था पहले की तरह लागू रहेगी। कुशीनगर पुलिस के मीडिया सेल के मुताबिक यातायात डायवर्जन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस तरह से होगा यातायात का संचालन
बिहार, बांसी, खिरकिया की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन/अन्य छोटे वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोडकर) अंबेचौक, बेलवा चुंगी, रेलवे स्टेशन मोड़, स्टेशन बाईपास, कठकुईयां मोड से छावनी होते हुए अपने स्थान पर जाएंगे।
कसया से आने वाले चार पहिया वाहन/अन्य व्यवसायिक वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) बड़ी नहर पडरौना से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
जटहां तिराहा से कोई भी भारी वाहन/ चार पहिया वाहन तिलक चौक(शहर) की तरफ नहीं जाएंगे। भारी/ चार पहिया वाहन जटहां तिराहा से अंबे चौक, बेलवां चुंगी, रेलवे स्टेशन मोड़, स्टेशन बाईपास से कठकुईयां मोड़ से छावनी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
रामकोला कप्तानगंज की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन बावली चौक के आगे नहर कट से होते हुए बड़ी नहर कट से छावनी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
पडरौना से कसया की तरफ जाने वाले चार पहिया/अन्य व्यवसायिक वाहन बैरिया कांटा से गोपालढ़ बाईपास होते हुए अपने स्थान को जाएंगे।
देवरिया से पडरौना की तरफ आने वाले चार पहिया/अन्य व्यवसायिक वाहन ओवरब्रिज कसया से गोपलगढ, बैरिया कांटा होते हुए जाएंगे।
गोरखपुर से पडरौना आने वाले भारी/चार पहिया वाहन हाइवे बाईपास, गोपलगढ़ से बैरिया कांटा होते हुए जाएंगे।
कसया की तरफ से पडरौना आने वाले भारी/बड़े व्यवसायिक वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोडकर) रविंद्रनगर चौराहे से आगे शहर की तरफ नहीं जाएंगे।
बिहार, बांसी की तरफ से आने वाले भारी/बड़े व्यवसायिक वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) खिरकिया चौराहे से आगे शहर की तरफ नहीं जाएंगे।
अन्य दिनों की नो एंट्री सुबह आठ बजे से लेकर रात के आठ बजे तक लागू रहेगी।