फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए रोटरी क्लब ने बांटे कपड़े के झोले

Mon, 22 Jan 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर को पालीथिन मुक्त करने की मुहिम में रोटरी क्लब ने मजबूती के साथ कदम बढ़ाया है। रविवार को रोटरी क्लब कुशीनगर के बैनर तले कसया स्थित नवीन सब्जी मंडी में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग न करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने लोगों से पाॅलिथीन की थैली का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। नवीन सब्जी मंडी में दुकानदारों और ग्राहकों में कपड़े का झोला वितरित किया गया।
विज्ञापन

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि पाॅलिथीन हमारे जीवन में जहर घोल रही है। कुशीनगर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी को प्रयास करना होगा और सबसे पहले अपने घर और पड़ोस से शुरूआत करनी होगी। सुखद जीवन जीना है तो कपड़े का थैला ही अपनाना होगा। 15-20 साल पहले भी सभी कपड़े के थैलों का प्रयोग करते थे। इसलिए इसे अपनाने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। जन जागरूकता के लिए कपड़े के झोले का वितरण किया जा रहा है और सिंगल यूज़ प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की जा रही है। इस दौरान रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, विजय गुप्ता, अजय सिंह, दिनेश यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी, अखिलेश शर्मा, निदेशक अंकुर तुलस्यान, डॉ. सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें