पिपरा बाजार। क्षेत्र के लीलाधर छपरा पंचायत सभागार में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
राज्य सभा सांसद व पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में स्वावलंबी हो रही हैं। उनकी कार्य क्षमता और कुशलता को प्रधानमंत्री पहचान चुके हैं। उनको सशक्त बनाने में सरकार हर संभव कोशिश कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा बनाने में निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं के बल पर विकसित भारत के परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार और संचालन दुर्गेश मिश्र ने किया। इस दौरान शैलेश मद्धेशिया, भोला जायसवाल, अमरनाथ सोनी, देवेश पांडेय, शशिकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।