फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों की भूमिका महत्वपूर्ण : सीएमओ

Mon, 10 Jun 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सरकार मेडिकल काॅलेज, सीएचसी और पीएचसी के साथ विभिन्न गांव स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलकर समाज के अंतिम व्यक्ति को भी स्वस्थ रखने का प्रयास कर रही है। यह स्वास्थ्य उपकेंद्र महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य सुविधा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

ये बातें सीएमओ सुरेश पटारिया ने कहीं। वे रविवार को क्षेत्र के बसडीला पांडेय गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र केंद्र का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पिछड़े इलाके में स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित होने से क्षेत्र के सभी गांव की महिला और बच्चों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल सकेगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. सत्येंद्र पांडेय ने सीएमओ से केंद्र पर सीएचओ के नियुक्ति की मांग की। इस पर सीएम ने सप्ताह में तीन दिन की सेवा देने के लिए सहमति जताई।
इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान माधुरी पांडेय, डॉ. धनी गुप्ता, महेंद्र शर्मा, प्रमोद पांडेय, चंद्रशेखर यादव, पवन सिंह, मुन्नी देवी मिश्रा, अत्रिमुनि मिश्रा, गिरीश पांडेय, राणा सिंह, दीपक गोंड़, विनोद सिंह, हाफिजुल्लाह अंसारी, एएनएम गुलफ़सा खातून मंजू देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें