फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सो रहे लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट
विज्ञापन

20 हजार रुपये नकद और आभूषण लूटने की गृहस्वामी ने दी तहरीर
डिबनी बंजरवा(कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के एक व्यक्ति के घर में सोमवार की मध्य रात हथियारों से लैस बदमाशों ने घुसकर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। उसके बाद नकदी और आभूषण लूट ले गए। गृहस्वामी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डुमरिया गांव निवासी राजा हुसैन के मुताबिक सोमवार की रात घर में सो रहे थे। आधी रात को हथियारों से लैस पांच बदमाश पहुंचे। घर में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर 20 हजार रुपये नकद और आभूषण लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परिवार के लोग डरे सहमे रहे। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। गांव के लोगों का कहना था कि दशकों बाद गांव में इस तरह की घटना हुई है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। शीघ्र घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें