फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोडवेज बसों की होगी लाइव ट्रैकिंग, सुरक्षित होगा सफर

Sat, 15 Jun 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यात्रियों का भरोसा कायम रखने के लिए परिवहन निगम रोडवेज की बसों में वीटीएस लगवा रहा है। इसके साथ ही सिस्टम को भी अपडेट किया जाएगा। ताकि बसों की लाइव लोकेशन पता चल सकेगी।
विज्ञापन

जल्द ही रोडवेज बसें ऑनलाइन हो जाएंगी। इससे ट्रेनों की तरह बसों की भी लाइव लोकेशन पता चल सकेगी। साथ ही बसों की समयसारिणी भी तय होगी। इसके लिए बसों में वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) लगाए जा रहे हैं। इसके जरिये लखनऊ से बसों की मॉनिटरिंग हो सकेगी।

बसों का कोई टाइमटेबल नहीं होने से लोग ट्रेन से यात्रा को वरीयता देते हैं। ऐसे में यात्रियों का भरोसा कायम रखने के लिए परिवहन निगम बसों में वीटीएस लगवा रहा है। इसके साथ ही सिस्टम को भी अपडेट किया जाएगा। वीटीएस का क्षेत्रीय, परिक्षेत्र व मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां से अधिकारी बसों की मॉनिटरिंग कर सकेंगे। बस क्यों देरी से पहुंची, कहां-कितनी देर खड़ी रही, इसकी भी जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि बसों में वीटीएस लगाने के लिए निर्देश मिला है। इसके लिए संबंधित को निर्देश दिया गया है। डिपो की तरफ से संचालित बसों की हर रूट के अनुसार समयसारिणी तैयार की जा रही है। वीटीएस लगने के बाद बसों का लाइव लोकेशन के बारे में पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें