फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुकरौली से देवतहा तक बनेगी सड़क

Sun, 10 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। पूर्वांचल निधि विकास योजना के तहत तहसील क्षेत्र के सुकरौली ब्लाक में वृंदावन प्राथमिक विद्यालय से होकर देवतहां पिच तक करीब एक किलोमीटर सीसी रोड बननी है। यह सड़क बनाने के लिए शासन स्तर से करीब साठ लाख की लागत लगाई जाएगी। जिसमें तीस लाख रुपये अवमुक्त हो गए हैं। इसके बनने से करीब आधा दर्जन गांवों के एक हजार से अधिक परिवार के लोगों के लिए आवागमन में सहूलियत मिलेगी। सुकरौली ब्लाक के पिपरा हुमेल गांव से होकर हाइवे तक संपर्क मार्ग में जुड़ाव के लिए काफी दिनों से लोगों की समस्या थी।इसके लिए विधायक मोहन वर्मा और सांसद विजय कुमार दुबे से ग्रामीणों ने इस सड़क को बनवाने की मांग की थी। अब शासन स्तर पर इस सड़क को बनाने के लिए अनुमति मिल गई है। इसके लिए एक किश्त का भुगतान भी हो गया है। सत्यकाम पांडेय, विजय यादव, मुस्तफा अंसारी, संतोष, रामु, मनोज आदि ने बताया कि वर्षों से इस सड़क को बनाने की मांग की जा रही थी। जानकारी मिली है कि अब इसके बनने की अनुमति मिल गई है। यह हम सबके लिए बड़ी अच्छी खुशखबरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें