फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेलही बरवां में सड़क निर्माण शुरू

Thu, 20 Nov 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र के दो टोलों में बंटा बेलही में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू होने से जलभराव से निजात और सड़कों की सुगमता होगी।ग्राम पंचायत और नगर पंचायत में सौ परिवार का यह टोला ग्राम पंचायत और नगर पंचायत ब दोनों में विभाजित है। इस टोले के लोग इस वजह से वर्षों से विकास की राह देख रहे थे।अब लोगों को सहूलियत होगी। अवरवां ग्रामसभा चार टोले में विभाजित है।इसमें बेलही और बरवां इन दोनों टोलो में करीब सौ परिवार निवास करती है।इन दोनों टोलों का आधा आधा हिस्सा नगर पंचायत में पड़ने की वजह से विकास कार्य ठप था।अब बेलही के हरिजन बस्ती को सुकरौली मुख्य पिच सड़क से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण शुरू हो गया है। बरवां टोले पर नाली निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। बरवां टोले पर करीब दस लाख रुपये के खर्च से नाली निर्माण शुरू है।वहीं बेलही में करीब दस लाख रुपये से सड़क निर्माण शुरू है। इन दोनों निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें