फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मझना नाले को पाट कर बनाया रास्ता, किसानों में नाराजगी

Mon, 17 Jun 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड नंबर चार से होकर बहने वाले मझना नाले को कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ में पाट दिया है। जेसीबी मशीन से मिट्टी डालकर रास्ता भी बना दिया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

मझना नाले में दर्जनों गांवों के बरसात का पानी जाता है। भू-माफिया ने नाले को पाट कर रास्ता बना लिया है। इससे बरसात आते ही बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। वार्ड के सुरेश गुप्ता ने बताया कि जेसीबी मशीन से मझना नाले के तटबंध को काटकर नाले में गिरा रास्ता बना दिया गया है। इससे बरसात में जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो जाएगी। धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि मझना नाले पर अतिक्रमण किया जा रहा है। बरसात आने पर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होगी और किसानों की फसल बर्बाद हो जाएगी। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने बताया कि मझना नाला के अतिक्रमण को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें