फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आबादी के बीच पहुंचा गैंडा, दो को किया जख्मी

Thu, 20 Mar 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। वाल्मीकि टाईगर रिजर्व (वीटीआर) जंगल से निकलकर रिहाइशी इलाके में बुधवार को गैंडा पहुंच गया। खेत में काम कर रहे दो मजदूरों पर हमला कर दिया। गांव वालों ने गैंडे को खदेड़कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर बगहा के वन विभाग ने पांच टीम गठित की। वह घेराबंदी कर गैंडा को सुरक्षित जंगल में ले जाने के प्रयास में जुटी है। जिले से सटा मामला होने के कारण कुशीनगर की वन विभाग की टीम भी अलर्ट है। खडडा क्षेत्र से सटे पश्चिमी चंपारण (बिहार) स्थित वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र से एक गैंडा बुधवार की सुबह निकलकर भटकते हुए लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पोखरा टोला के सरेह में पहुंच गया। यहां खेत में काम कर रहे गांव के उमाकांत चौधरी (62) पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें