फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में ईनामी बदमाश घायल,अस्पताल में भर्ती- वारदात को अंजाम देने की फिराक में था

Tue, 13 Aug 2024 12:17 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल अपराधी को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
सोमवार मध्य रात पुलिस और बाइक चोरी गिरोह के एक इनामी बदमाश संग मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चली गोली में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, बाइक चोरी करने के सामान आदि बरामद किया है।
विज्ञापन



कोतवाल हाटा राजप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर तरया सुजान आशुतोष सिंह, इंस्पेक्टर साइबर थाना मनोज कुमार पंत व इंस्पेक्टर रविन्द्रनगर धूस विनय मिश्रा के नेतृत्व मे पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र  गनेशी पट्टी स्थित कालीमाता मंदिर के समीप एक अपराधी सक्रिय है।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस टीम ने मजबूत घेराबंदी कर आरोपी बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के जोगापट्टी थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ निवासी बाला यादव को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उपचार के लिए उसे अस्पताल लेकर पहुंची।

मुठभेड़ मे गिरफ्तार आरोपी 25000 रुपये का ईनामी बदमाश है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा, तीन जिन्दा कारतूस, दो खोखा, चोरी की बाईक, पांच हजार रूपये नगद, वाहन चोरी करने का सामान, एक पिट्ठू बैग, एक मोबाइल आदि बरामद किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें