फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गोवंश तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। शनिवार की देर रात अहिरौली बंधे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंंगस्टर के पैर में गोली लग गई। पकड़ा गया नौसाद उर्फ मूस पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के रास्ते बड़े पैमाने पर की जा रही पशुओं की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। हाईवे से लेकर बिहार को जोड़ने वाली गांवों की सड़कों से तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक पशु तस्कर हनुमानगंज थाने के रास्ते बिहार जाने वाला है।
हनुमानगंज, खड्डा और साइबर थाने की संयुक्त टीम ने सीओ खड्डा के नेेतृत्व में अहिरौली बंधे पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। बाइक सवार पशु तस्कर को आता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तस्कर बाइक रोक कर पुलिस पर गोली चला दी, लेकिन बाल-बाल पुलिसकर्मी बच गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने तस्कर की पहचान तमकुहीराज थाना क्षेत्र लतवामुरलीधर गांव निवासी नौसाद उर्फ मूस पुत्र अजीमुल्लाह के रूप में की। एसपी ने बताया कि पशु तस्करी के मामले में नौसाद पर केस दर्ज था और फरार चल रहा था। गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इसके पास से पुलिस ने नकदी के अलावा एक बाइक और तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें