पटहेरवा। विद्युत उपकेंद्र पटहेरवा की तरफ से महुअवा ग्रामसभा में मंगलवार को समाधान शिविर लगा। इसमें एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी दी गई। इसमें साढ़े तीन लाख का राजस्व वसूली कर 40 लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
जेई अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार को महुअवा गांव में आयोजित शिविर में बिजली के बकाएदारों से साढ़े तीन लाख रुपये राजस्व वसूली गई है। उन्होंने बताया की 40 लोगों ने 30 प्रतिशत जमा कर रजिस्ट्रेशन भी कराया है। इन्हें किस्तों में भुगतान की सहूलियत मिलेगी। संवाद