कसया। बीआरसी परिसर में बृहस्पतिवार को विदाई कार्यक्रम हुआ। सेवानिवृत चार शिक्षकों काे अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
तारा देवी, सुधा कुमारी, ओमप्रकाश यादव और मोहम्मद इफ्तखार अहमद 31 मार्च को सेवानिवृत हो रहे हैं। उन्हें चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र कुमार चौरसिया व महेश कर्णधार ने किया। इस दौरान राजेश शुक्ल, भगवत कुमार सिंह, कृष्ण मोहन, बदरूजमा, दिनेश यादव, अरुण वर्मा, अमर प्रकाश पांडेय, संजय यादव, शैलेश कुमार, महेंद्र सिंह, छेदी प्रसाद, महेश रजक, सुधा रानी जायसवाल, मीना सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद