फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल नहीं जाने वाले 8253 बच्चों को संवारेंगे रिटायर्ड शिक्षक

Wed, 14 Aug 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। स्कूल नहीं जाने वाले 8253 बच्चों का भविष्य संवारने के लिए करीब 690 रिटायर्ड शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इन्हें हर माह चार हजार रुपये मानदेय दिए जाएंगे। महानिदेशक का पत्र आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग चयन की तैयारी में जुट गया है। ब्लॉक स्तर पर बनी समिति के माध्यम से इनका चयन होगा। 6 से 14 वर्ष के उन बच्चों को शिक्षा दी जाएगी, जो स्कूल छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

शारदा कार्यक्रम के तहत छह से 14 वर्ष तक के चिह्नित आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन होना है। इन बच्चों को नौ माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यदि इसके बाद बच्चा अधिगम स्तर प्राप्त नहीं करता है, तो ऐसी दशा में विशेष प्रशिक्षण की अवधि तीन माह और बढ़ाई जाएगी। इन बच्चों को पढ़ाने के लिए रिटायर्ड शिक्षकों का चयन किया जाएगा। जिस विद्यालय में पांच से अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चे होंगे। वहां पर एक रिटायर्ड शिक्षक का चयन किया जाएगा। अगर दो रिटायर्ड शिक्षकों ने आवेदन किया तो जिसकी आयु कम होगी, उसका चयन किया जाएगा।
जिले में 8253 बच्चों को चिह्नित किया गया है। इस कारण यहां 690 शिक्षकों का चयन होना है। यह चयन विद्यालय प्रबंध समिति के जरिए किया जाएगा। इसके साथ ही आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विशेष सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह रकम विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में दी जाएगी। वहीं से भुगतान शिक्षक को किया जाना है। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि रिटायर्ड शिक्षकों का चयन किया जाना है। यह शिक्षक आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विशेष तौर पर शिक्षा देकर दक्ष बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें