कसया। बुद्ध इंटर काॅलेज कुशीनगर में रविवार को अवकाश ग्रहण कर रहे शिक्षक इम्तियाज अहमद खान, सुभाष चंद्र पांडेय, रामबचन प्रसाद एवं सुरेश प्रसाद गुप्त को प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कहा कि इन शिक्षकों के सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार बेहद भावुक है। यह शाश्वत सत्य है कि नौकरी ज्वाइन करने के साथ ही सेवानिवृत्ति की तिथि भी तय हो जाती है। आगे उन्होंने शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय हित में इनका मार्गदर्शन लिया जाता रहेगा। भूगोल प्रवक्ता सुरेश गुप्त ने शैक्षणिक कार्य के साथ ही शिक्षणेतर क्रिया कलापों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी, वेतन भोगी सहकारी समिति के सचिव, नैतिक सत्संग मंच के दायित्वों का निर्वहन सक्रियता के साथ किया।
इसके पूर्व विद्यालय के संस्थापक बाबा राघव दास के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सूर्य प्रकाश, अशोक कुमार चौरसिया, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, प्रेम कुमार मिश्र, अमरजीत मिश्र, इस्तेफाक अहमद खान, माया राम वर्मा, नागेंद्र पांडेय, अरुण कुमार, शिवानंद, राणा प्रताप सिंह, अजय यादव, आदि मौजूद रहे।