फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रिटायर्ड शिक्षक से जालसाजों ने 24,500 ठगे

Sun, 06 Aug 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ लाख का चेक मिलने की बात कहकर लिया झांसे में
विज्ञापन

बैंक से पेंशन लेकर लौट रहे थे, रास्ते में लगाया चूना
संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। बैंक से रुपये निकाल घर जा रहे रिटायर्ड शिक्षक से जालसाजों ने 24,500 ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक बलिस्टर सिंह शनिवार को दुदही पीएनबी बैंक की शाखा में रुपये निकालनेे गए थे। दिन में करीब एक बजे बैंक से रुपये लेकर बाइक से लौट रहे थे कि रास्ते के बाइक पर सवार दो लोगों ने रोका। खुद काे शिक्षा विभाग से होने का दावा करते हुए जालसाजों ने अपनी बातों मेंं फंसा लिया।
जालसाजों ने कहा कि भारत सरकार से डेढ़ लाख का चेक रिटायर्ड शिक्षकों का बीआरसी पर आया है। जालसाज के साथ मौजूद शख्स ने बीस हजार रुपये उसे दिए और बोला कि मेरा चेक पहले दिलवा देना। यह देखकर शिक्षक झांसे में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाज दुदही ब्लाॅक से बहपुरवा ढाले जाने वाली सड़क पर इन्हें ले गए और 24,500 रुपये लेकर बोले कि यहीं रुकिए चेक पर हस्ताक्षर कराकर ला रहे हैं। एक घंटे बाद जब नहीं लौटे तो शिक्षक को ठगी का एहसास हुआ। जालसाजों की रिटायर्ड शिक्षक ने तलाश की, लेकिन मिले नहीं। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें