फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नदी का दबाव कम करने के लिए बचाव कार्य शुरू

Fri, 01 Sep 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विरवट कोंन्हवलिया के पास गंडक नदी का डिस्चार्ज कम होने के बाद शुरू हुआ कार्य
विज्ञापन

फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। विरवट कोंन्हवलिया गांव के पास गंडक नदी का डिस्चार्ज कम होने के बाद एपी बांध पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे नदी का दबाव कम होगा। लोगों का कहना है कि यदि इस बांध की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं कराया गया तो डिस्चार्ज बढ़ने पर स्थिति खराब हो सकती है।
गंडक नदी के डिस्चार्ज में गिरावट होने से नरवाजोत बांध और एपी बांध से पानी का दबाव कम होने लगा है। विरवट कोंन्हवलिया गांव के पास नदी का रुख बांध की तरफ बढ़ने लगा है। इससे बांध पर दबाव बढ़ गया था। इसके चलते 10-15 एकड़ भूमि में बोई गई धान की फसल बर्बाद हो गई थी। बांध पर बढ़े पानी के दबाव को देखते हुए बाढ़ खंड के एसडीओ रमेश यादव, जेई चंद्रप्रकाश, जेई सुनील यादव व जेई रमेशधर दुबे ने शुक्रवार को नदी के रुख का निरीक्षण कर बचाव कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोतीचंद प्रसाद, संजय सिंह, वृक्षा साह, कैलाश, भोला, धनुष आदि ने बताया कि नदी का डिस्चार्ज कम होने से भले ही खतरा टल गया है।इसके बावजूद इस प्वाइंट पर बांध सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं हुआ तो डिस्चार्ज बढ़ने पर कभी भी स्थिति खराब हो सकती है।
विज्ञापन

इस संबंध में बाढ़ खंड के एसडीओ रमेश यादव ने बताया कि जिस जगह पर नदी का दबाव बना था, वहां मिट्टी से भरे बोरों को डंप करा कर सुरक्षित कर दिया गया है। भविष्य में कार्ययोजना तैयार कर बचाव कार्य कराया जाएगा। फिलहाल, बांध पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें