पकवा इनार। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की तरफ से पर्यावरण संरक्षण के लिए सोमवार को बुद्ध पीजी कॉलेज में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।
यह आयोजन कुशीनगर में वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वीना कुमारी व पति त्रिलोक चंद्र गुप्त ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पौधरोपण ही एक मात्र रास्ता है। इसलिए अधिक लोगों को पौधरोपण करना चाहिए। इस दौरान संस्था सचिव डॉ. हरिओम मिश्र, प्रो. सीमा त्रिपाठी, इंद्र कुमार मिश्र, डॉ. सत्यप्रकाश, सत्येंद्र मिश्र, नेबुलाल, अवधेश दुबे, विनीत शुक्ल, अविनाश यादव, अनुग्रह सिंह आदि मौजूद रहे।