सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास की बैठक हुई। इसमें सेवारत सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके परिजनों के भूमि विवाद, पुलिस सहायता, बैंक से ऋण पेंशन संबंधी समस्या, चिकित्सा एवं आर्थिक सहायता, नवीन गन लाइसेंस संबंधी समस्या के निराकरण के निर्देश दिए गए। एक भूतपूर्व सैनिक द्वारा अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाएं जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र दिया गया था। इस पर सीडीओ द्वारा एसडीएम नौगढ़ को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आईएन) नरेश शर्मा, वरिष्ठ सहायक मनीश चंद्र त्रिपाठी एवं अशोक सिंह मौजूद रहे। संवाद