पडरौना। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आईजीआरएस समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। इसमें जिले के सभी थानों, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों व आईजीआरएस सेल पर नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने थानों पर आईजीआरएस, जनशिकायत और महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए तीन जरूरी निर्देश दिए, शत-प्रतिशत फीडबैक शिकायत का निस्तारण होने के बाद हर शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए। इस अवसर पर जुलाई माह में आईजीआरएस रैंकिंग में प्रथम स्थान पाने वाले थाना खड्डा के नोडल अधिकारी उपनिरीक्षक अखिलेश यादव और महिला कांस्टेबल महिमा शुक्ला, तथा थाना तुर्कपट्टी के नोडल अधिकारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रिन्स कुमार और कांस्टेबल अनुराग यादव को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।