फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के चार रिश्तेदारों सहित 30 के सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित के चार रिश्तेदारों सहित 30 के सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव संवाद न्यूज एजेंसी पडरौना। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक युवक के चार रिश्तेदारों सहित 30 लोगों की सैम्पल रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी भी 170 संदिग्ध व्यक्तियों के सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 57 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैम्पल जांच में भेजा गया है। मुम्बई सहित देश के अन्य शहरों से बड़ी तादाद में प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। इनकी सुकरौली बॉर्डर के अलावा जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद 21 दिन होम क्वारन्टीन रहने के निर्देश के साथ घर भेज दिया जा रहा है। वहां उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश दिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता की तरफ से बताया गया कि शुक्रवार को कुल 30 व्यक्तियों के सैम्पल की रिपोर्ट आई, जिसमे चार कांटी गांव के संक्रमित युवक के रिश्तेदारों की है, जबकि शेष अन्य लोगों की है। विशुनपुरा क्षेत्र के रामनगर मिश्रौली और खड्डा क्षेत्र के कटाई भरपुरवा के संक्रमित के रिश्तेदारों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उन्होने बताया कि अभी 170 लोगों के सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। शुक्रवार को 57 नए संदिग्ध व्यक्तियों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें