फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 16 May 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेररा/समउर बाजार। स्थानीय थाने में एक पत्नी ने अपने पति पर केस दर्ज कराया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति रोज शराब पीकर मारपीट करता है। पीड़ित को बच्चों के साथ घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के गाव अमवा श्री दुबे निवासी हर्षा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका पति रोज शराब पीकर नशे में धुत होकर मारपीट करता है। बच्चों के साथ उन्हें घर से बाहर निकाल देता है। हमेशा जान से मारने की धमकी देता है। महिला का आरोप है कि इसका पति इनको व बच्चों को प्रताड़ित करने के साथ ही अपनी मां को भी मारने-पीटने की धमकी देता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि महिला की तहरीर पर पीड़िता के पति श्रीराम दुबे के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें