सुकरौली। जनपद के बॉर्डर रामपुर में पर्यटन थीम पर हाइवे के बीच लगाई गई महात्मा बुद्ध का क्षतिग्रस्त मंदिर सही कराया दिया गया। रामपुर के पास पर्यटन विभाग के थीम पर जिले के आगमन का स्वागत बोर्ड लगाकर महात्मा बुद्ध का मंदिर बनाया गया है। वह मंदिर बीते कुछ दिन पहले एक वाहन की ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गया था। रविवार व सोमवार को लोगों ने इसे ठीक नहीं कराने का आरोप लगाकर एक वीडियो वायरल किया था। मंगलवार को मंगलवार को भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवजी कुशवाहा ने महात्मा बुद्ध का क्षतिग्रस्त मंदिर ठीक कराया। इस दौरान श्रीराम कुमार, ब्रह्मदेव सिंह, जयप्रकाश खरवार, महेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।