फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवनिर्मित सड़क की मरम्मत वा दोबारा पेंटिंग शुरू

Thu, 08 Feb 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के मठिया भोकरिया बाजार से तिवारी पट्टी जाने वाली सड़क निर्माण के एक माह के भीतर ही टूटने लगी थी। इससे नाराज गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क को ठीक कराने की मांग की थी। विभागीय अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया तो बुधवार को इस सड़क की नए सिरे मरम्मत कर पेंटिंग शुरू की गई।
विज्ञापन

पडरौना-सेवरही मार्ग पर तिवारीपट्टी बाजार को मठिया भोकरिया सहित दुमही, चितहीं, मंझरिया, गनेशापट्टी आदि गांवों को जोड़ने वाली लगभग साढ़े छह किलोमीटर लंबी सड़क करीब एक माह पूर्व 3.46 करोड़ की लागत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से बनाई गई थी। यह सड़क लगभग आठ माह की देरी से बनी। बीते 28 मार्च को मठिया भोकरिया बाजार में पूर्व प्रधान इंद्रजीत राय, पूर्व प्रधान सचेंद्र कुमार राय गुड्डू बाबू, जयप्रकाश पांडेय, प्रवीण राय आरएसएस खंड प्रचार प्रमुख दुदही, वीरेंद्र सिंह, दिलीप राय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सपा भगवान पटेल, महंथ प्रसाद गुप्ता, नथुनी शर्मा, धर्मेंद्र खरवार, गोरख भारती, विनोद कुशवाहा, ब्रजेश गुप्ता आदि आदि ने प्रदर्शन कर सड़क की मरम्मत और उस पर पेंटिंग कराने की मांग की थी। लोगों के नाराजगी को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर सड़क की दोबारा मरम्मत और पेंटिंग का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें