फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुराई काे त्यागना ही देवी की उपासना

Fri, 27 Mar 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। क्षेत्र के सिद्ध पीठ मां सिधरिया देवी स्थान पर चल रहे नौ दिवसीय धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी के नौवें दिन के कार्यक्रम का सांसद और खड्डा विधायक ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अपने भीतर छिपी बुराई को त्यागना ही सबसे बड़ी उपासना है। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि देवी की उपासना से बुराई का त्याग करने तथा अच्छाई को अपनाने का मार्ग मिलता। इसलिए लोगों को अपने भीतर छिपी बुराई को त्यागने का संकल्प लेना चाहिए। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म में आयोजित होने वाले प्रत्येक त्योहार समाज में नारी सम्मान एवं एकजुटता का संदेश देता है। इसको संजोकर रखना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है। इसके बाद अयोध्या से कलाकारों ने भगवान रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें