फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमजाल में फंसाकर बनाया संबंध, केस दर्ज

Sun, 15 Sep 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती को बगल के युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ संबंध बनाया और चुपके से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इस मामले में युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। युवती को पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

तहरीर में युवती ने बताया है कि जब वह अपने गांव से निकलती थी तो रास्ते में बगल गांव का निवासी एक युवक उसका पीछा करता था। उसने धोखे से पहले मोबाइल नंबर ले लिया और इसके बाद बातचीत करने लगा। युवती भी उसके प्रेमजाल में फंस गई। इसके बाद जब दोनों की नजदीकियां बढ़ीं तो युवक उसके साथ संबंध बनाने लगा।
युवती का आरोप है कि इस दौरान चुपके से उसका वीडियो भी बना लिया और बाद में वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। शर्त नहीं मानने पर युवक आये दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को महिला कांस्टेबल के साथ चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। इस संबंध में एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें