फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 50 का पंजीकरण, पढ़ने आ रहे 16-20 अभ्यर्थी

विज्ञापन
भ्युदय कोचिंग में छात्रों को पढ़ाते अध्यापक कुमार संजय। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
50 का पंजीकरण, पढ़ने आ रहे 16-20 अभ्यर्थी
विज्ञापन

- बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में होता है संचालन
- तीन अध्यापक करा रहे तैयारी, रोज चलती हैं कक्षाएं
पडरौना/ साखोपार। कुशीनगर में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में पांच माह के भीतर सिर्फ 50 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकृत 50 अभ्यर्थियों में सिर्फ 16-20 अभ्यर्थी ही कक्षाओं में उपस्थित होते हैं। तीन अध्यापक कोचिंग सेंटर का संचालन करा रहे हैं। अध्यापकों का कहना है कि बीए सहित अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं चल रही हैं। इसलिए अन्य लोग अनुपस्थित रह रहे हैं।
प्रदेश के छोटे शहरों में आर्थिक रूप से कमजोर होनहार युवाओं को फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैैयारी कराकर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से अभ्युदय कोचिंग योजना की शुरुआत की गई है। कुशीनगर के बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज के कमरा नंबर चार में इस योजना के तहत छात्रों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। दोपहर सवा तीन बजे से लेकर सवा पांच बजे तक शिक्षक यूपीएससी, यूपीएसएससी, बैंकिंग आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई माह से शुरू हुई इस योजना में कुल 50 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें 16 से 20 अभ्यर्थी ही उपस्थित हो रहे हैं।
समाज कल्याण विभाग के कंप्यूटर सहायक कुलदीप सिंह सहित कुमार संजय और रवि प्रकाश विभिन्न विषयों की तैयारी करा रहे हैं। अध्यापक संजय ने बताया कि स्नातक की परीक्षाएं चल रही हैं। इसलिए कुछ छात्र अनुपस्थित हैं। अध्यापकों ने बताया कि इस कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे अभ्यर्थी अभी तक सिर्फ पेट (प्राथमिक योग्यता परीक्षा) में सम्मिलित हुए हैं।
अभ्यर्थियों की परिचर्चा
आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए यह काफी फायदेमंद है। कहीं अन्य जगह पर जाकर पढ़ाई करने के लिए बजट नहीं था। अभ्युदय का संचालन शुरू होने से सपना साकार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

टीनू कुशवाहा, अभ्यर्थी
0000
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों का हल मिल जा रहा है। सभी विषयों की तैयारी सहजता से हो जा रही है।
बिट्टू मल्ल, अभ्यर्थी
0000
परिवार के लोग लड़कियों को शिक्षा के लिए दूर भेजने से परहेज करते हैं। इस योजना का लाभ घर के नजदीक मिल जा रहा है।
अमृता तिवारी, अभ्यर्थी
0000
डीएम बनने का जो सपना है। यहां पढ़कर सभी प्रश्नों का हल मिल जा रहा है। यूपीएससी की तैयारी के लिए सरकार ने बढ़िया सुविधा दी है।
सुधा साहनी, अभ्यर्थी
0000
अभी तक कुल 50 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। स्नातक वर्ग की परीक्षाएं हो रही हैं। इसलिए अधिकांश अभ्यर्थी अनुपस्थित रह रहे हैं। अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
कुलदीप सिंह, कोआर्डिनेटर/ अध्यापक, अभ्युदय कोचिंग, कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें