फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 161 अनफिट वाहनों का पंजीकरण निलंबित

Sat, 17 Aug 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। फिटनेस और पंजीकरण की अवधि समाप्त होने के बाद 161 स्कूल वाहन स्वामी दोबारा पंजीकरण और फिटनेस नहीं करा रहे हैं। एआरटीओ कार्यालय की तरफ से उन्हें कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसको गंभीरता से लेते हुए इन सभी स्कूली वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने चेताया कि यदि छह माह के भीतर संबंधित वाहन स्वामी अपने वाहनों की पंजीकरण और फिटनेस नहीं कराया तो उनके वाहनों का पंजीकरण स्थाई रूप से निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आरआई आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि जिले में 1200 से अधिक स्कूल वाहन संचालित हैं। इनमें से 161 स्कूल वाहन ऐसे हैं, जो 15 वर्ष पुराने हैं। उनका फिटनेस भी समाप्त हो गया है। इन सभी वाहनों स्वामियों के पते पर एआरटीओ कार्यालय की तरफ से कई बार नोटिस भेजकर उनके वाहनों के फिटनेस कराते हुए पंजीकरण का नवीनीकरण कराने के लिए निर्देश दिया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि जिले की सड़कों पर किसी भी अनफिट वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। सड़कों पर अनफिट वाहन के संचालन होने से दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिले में अनफिट अथवा बिना नवीनीकरण के संचालित 161 स्कूली वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने चेताया कि यदि निलंबित स्कूली वाहनों के स्वामी अपने वाहनों का फिटनेस कराकर छह माह के भीतर पंजीकरण नहीं कराया गया तो उनकी वाहनों का पंजीकरण स्थाई रूप से निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें