फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कक्षा 9 और 11 का पंजीकरण अब 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण और हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब हाईस्कूल-इंटर के परीक्षा शुल्क को चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है। जिले में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 291 स्ववित्तपोषित समेत कुल 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें हाईस्कूल और इंटर के एक लाख से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण भी 30 सितंबर तक होंगे। प्रधानाचार्य एक से चार अक्तूबर तक नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो समेत अन्य विवरणों की जांच करेंगे। पांच से आठ अक्तूबर तक आवश्यक संशोधन किया जा सकेगा। वहीं हाईस्कूल-इंटर के विवरणों की चेकलिस्ट की जांच एक से छह अक्तूबर तक होगी। पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की प्रति 15 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें