खड्डा। रिश्ता तय करने के बाद बेटे की शादी करने से पिता ने इन्कार कर दिया और लिए गए रुपये लौटाने के बजाय धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के पिता पर केस दर्ज किया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति अपनी बेटी का रिश्ता खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक से कुछ माह पूर्व तय किया था। 94 हजार रुपये नकद और वस्त्र दिया था। युवक के पिता अचानक शादी करने से मना कर दिया। इसको लेकर कई दिनों तक वार्ता चली, लेकिन तैयार नहीं हुए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।