अनुपस्थित अनुचर का वेतन काटने की संस्तुति
कस्तूरबा विद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का बुधवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित अनुचर का दो दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। खड्डा तहसील क्षेत्र के शिवदत्त छपरा गांव में बने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का एसडीएम ने निरीक्षण किया। एसडीएम अरविंद कुमार और तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने उपस्थित वार्डेन अलका श्रीवास्तव से जानकारी ली। निरीक्षण में पता चला कि अनुचर प्रमोद यादव बीते दो दिनों से गैर हाजिर हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने दो दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। इस मामले की पूरी जांच के लिए निर्देश दिया। इस दौरान अमर बहादुर, कविता सरकार, गीता सिंह, गायत्री देवी, बासमती देवी, सुमन आदि मौजूद रहीं।