पडरौना। बीएसए कार्यालय में रविवार को बीईओ, जिला समन्वयक और पटल सहायकों की साप्ताहिक बैठक हुई। इसमें अपार आईडी, यू-डायस कोड समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बीएसए ने चेताया कि अपार आईडी बनाने में फिसड्डी विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी मान्यता निरस्त की जाएगी। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने समीक्षा के दौरान अपार आईडी बनाने में सबसे धीमी प्रगति मान्यता प्राप्त विद्यालयों की मिली। इस उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी अपार आईडी बनाने में प्राइवेट स्कूल संचालक रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने सभी बीईओ को निर्देश दिया कि सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय और सहायता प्राप्त विद्यालयों की प्रगति की नियमित समीक्षा करें।
उन्होंने चेताया कि प्रगति सही नहीं हुई तो संबंधित विद्यालयों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। बीएसए ने निपुण आंकलन की समीक्षा की।