फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरसीसी सड़क और सभा स्थल का हुआ लोकार्पण

Thu, 14 Dec 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में बुधवार को आरसीसी सड़क और सभा स्थल का लोकार्पण हुआ। इसका निर्माण विधायक निधि के 25 लाख रुपये की लागत से किया गया है। विधायक पीएन पाठक ने कहा कि शिक्षा का यह मंदिर जहां से भारत के भविष्य निकलते हैं। इसके विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम को प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार सिंह, प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ल, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने संबोधित किया। लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल प्रताप राव और संचालन डॉ. छेदी शर्मा ने किया। इस दौरान नीतीश यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. वीना कुमारी, विनोद गिरी, राजेश सिंह, शुभम दीक्षित, नकुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें