फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रावण के पुतले का किया दहन

Thu, 14 Nov 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा विकास खंड की ग्राम सभा लखुई में बुधवार को रावण के पुतले का दहन किया गया। बृहस्पतिवार को विराट दंगल का आयोजन होगा।
विज्ञापन


बुधवार की शाम को रावण के पुतले को जलाया गया। इस अवसर पर रामलीला के कलाकारों ने उत्कृष्ट नाटक करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आसपास के गांवों के लोगों ने मेले का आनंद लिया। मेला प्रबंधक कुलेश मिश्रा, नीतीश मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को विशाल दंगल का आयोजन होगा। इसमें नेपाल, बिहार एवं प्रदेश के अन्य जनपदों तथा क्षेत्रीय पहलवान भाग लेंगे। ग्राम प्रधान संतोष पासवान, रामप्रकाश चौधरी, विवेक कुशवाहा, रामजी कुशवाहा, बिहारी कुशवाह, संतोष चौधरी, वाजिद अंसारी, पन्नेलाल पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें