फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रावण दहन आज, 39 फीट का पुतला तैयाऱ

Sat, 12 Oct 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जगदीशगढ़ स्टेट पडरौना का परंपरागत रावण दहन शनिवार की शाम पांच बजे से किया जाएगा। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। रावण का 39 फीट का पुतला बना रहे कारीगरों से भी जानकारी ली। उन्होंने मेले में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए।
विज्ञापन

शहर में जगदीशगढ़ स्टेट परिवार की ओर से विजयादशमी के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजय दशमी के अवसर पर पडरौना शहर के रामलीला मैदान में मेले का भी आयोजन किया जाता है। यहां दूर-दराज से लोग रावण दहन को देखने को मेले का लुत्फ उठाने आते हैं।
वर्षों पुरानी परंपरा को आज भी राज परिवार की ओर से जारी रखा गया है।
कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी परंपरा को रुकने नहीं दिया गया था और राज परिवार के लोगों ने आवासीय परिसर में छोटा पुतला बनाकर रावण का दहन किया था। इस बार 39 फीट के रावण के पुतले को खड्डा बाजार के कारीगरों ने तैयार किया है।
विज्ञापन

इस पुतले में ही आतिशबाजी के लिए पटाखे लगाए गए हैं। बाहर रहने वाले राज परिवार के लोग विजय दशमी पर पडरौना आ चुके हैं। शुक्रवार की दोपहर बाद राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे।
खोया-पाया बूथ भी बनाया जाय ताकि मेले में गायब होने वाले लोगों को ढूंढने में आसानी हो सके। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, शमशेर मल्ल्ल, प्रिंस प्रताप सिंह, रोहित मल्ल, अतुल मिश्र, चंदन जायसवाल, मोनू सिंह आदि मौजूद रहे।च
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें