सलेमगढ़। सलेमगढ़ गांव की कोटे की दुकान निलंबित कर उसे गांव में ही दूसरी दुकान सं संबद्ध कर दिया गया है। यह कार्रवाई लोगों की तरफ से मिली शिकायत की जांच में नियमितता की पुष्टि होने पर हुई है।
आपूर्ति निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि सलेमगढ़ के कोटेदार मोहन प्रसाद की दुकान पर लोगों ने अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। बुधवार की शाम जांच की गई तो गोदाम में 15 क्विंटल कम अनाजमिला। इसके बारे में दुकानदार स्पष्टीकरण नहीं दे पाए। इसको गंभीरता से लेते हुए उनके राशन की दुकान को निलंबित कर दुकान को सलेमगढ़ के ही कोटेदार कन्हैया प्रसाद की दुकान से अटैच कर दिया गया है। इसी तरह मुकुंदपुर में कोटेदार रामअयोध्या राय ने स्वेच्छा से दुकान छोड़ दी थी। यहां की दुकान बसडीला बुजुर्ग सं सबद्ध कर दी गई थी।