पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को देखते हुए चुनाव प्रचार के लिए सामग्री की दर निर्धारण के लिए समिति की बैठक हुई। इसमें उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार प्रसार के लिए व्यय सामग्री की दर का निर्धारण किया गया।
डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि पिछले विधानसभा 2022 निर्वाचन में जो व्यय के लिए दर निर्धारित किया गया था। उसमें नियमानुसार 10 फीसदी की वृद्धि करते हुए सभी सामग्री की उचित दर का निर्धारण किया जाए। डीजल पेट्रोल के वर्तमान प्रचलित बाजार दर के दृष्टिगत वाहनों के किराए भाड़े आदि की दर निर्धारित की जाए।
इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, कोषाधिकारी परशुराम ओझा, एसडीएम मोहम्मद जफर, सहायक श्रमायुक्त विजय यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम, उपायुक्त राज्य कर अधिकारी राजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के एक्सइएन मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद रहे।